सीएम सुशील मोदी के निधन पर देशभर राजनेता शोक व्यक्त कर रहे……

भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सीएम सुशील मोदी के निधन पर देशभर राजनेता शोक व्यक्त कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सुशील मोदी के निधन पर शोक व्यक्त करके उन्हें श्रद्धांजलि दी है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य सुशील मोदी जी के देवलोकगमन की दुःखद सूचना मिली. प्रभु श्रीराम से पुण्यात्मा की शांति और शोकसंतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। “ॐ शांति”
