विद्युत आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने किया विद्युत उपकेंद्र का घेराव
विद्युत आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने किया विद्युत उपकेंद्र का घेराव
संवाददाता -सद् दाम कुरैशी चोपन/सोनभद्र – थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटवध के बसकटवा टोले में पिछले एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है वहां लगा 63केबीये का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है जिसके कारण पूरा लोड नहीं ले पा रहा है जिससे परेशान ग्रामीणों ने आज दोपहर 2:00 बजे विद्युत उपकेंद्र सलखन का घेराव किया एवं जमकर नारेबाजी की ग्रामीणों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में पिछले एक सप्ताह से हम लोगों को बिजली नहीं मिल रही है व विद्युत विभाग के कर्मचारी फोन तक नहीं उठा रहे हैं ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की तथा बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ग्रामीणों ने विद्युत विभाग मुरादाबाद और विद्युत विभाग के कर्मचारी मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे प्रमुख रूप से अमरजीत सिंह उर्फ बल्लू सत्येंद्र मौर्य कल्लू गुप्ता धर्मेंद्र कुशवाहा राकेश कुशवाहा आशुतोष गुप्ता फुलेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीणों ने विद्युत सब स्टेशन का घेराव किया एवं विद्युत आपूर्ति की मांग की ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों को पिछले एक हफ्ते से बिजली नहीं मिल पा रही है तथा हम लोग जब उपकेंद्र पहुंचे तो भी यहां बिजली विभाग के जेई नहीं थे ग्रामीणों का कहना है कि जब तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जाता तब तक हम लोग यहीं पर धरना प्रदर्शन करते रहेंगे वहीं बिजली विभाग के यही द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है कि आजकल में ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा जिसको लेकर ग्रामीण विद्युत उप केन्द्र पर डटे हुए हैं।
