AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने CM केजरीवाल के PA पर लगाया मारपीट और दुर्व्यवहार

आम आदमी पार्टी ( AAP) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोमवार (13 मई) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक (पीए) विभव कुमार (Vibhav Kumar) पर उनके साथ मारपीट करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के पीए विभव कुमार पर दिल्ली में मुख्यमंत्री आवास के अंदर उन्हें पीटने का आरोप लगाया है।

स्वाति मालीवाल की ओर से दिल्ली पुलिस पीसीआर को कॉल की गई, जिस पर दिल्ली पुलिस मुख्यमंत्री आवास पहुंची है। मामले की जांच जारी है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]