बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी वहां दर्शन के लिए पहुंची

शुक्रवार को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलते ही बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी वहां दर्शन के लिए पहुंची। शिल्पा अपनी मां, बहन, बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ देहरादून पहुंची।जहां से उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए केदारनाथ धाम पहुंचाया गया। बता दें कि, जौलीग्रांट हेलीपैड से सुबह 11: 30 बजे एमआई 17 हेलिकॉप्टर कुल 20 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हुए। जिसमें शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार था

शिल्पा शेट्टी और उनका परिवार देहरादून के एक होटल में रुका। जहां से वो छह गाड़ियों में जौलीग्रांट हेलीपैड पहुंचे। हेलीपैड पहुंचने के बाद सभी को केदारनाथ धाम के लिए रवाना कर दिया गया।मंदिर के कपाट खुलने के बाद, पहले दिन पहली सेलिब्रिटी बन शिल्पा शेट्टी वहां पर पहुंची। एक्ट्रेस का स्वागत फूल के गुलदस्ते के साथ किया गया।
शिल्पा अपनी बहन शमिता शेट्टी, मां सुनंदा शेट्टी, बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा, बेटे वियान और अन्य परिवार के साथ केदारनाथ के दर्शन करने पहुंची।
