IPL प्लेऑफ में सिर्फ 2 की जगह पक्की, 2 टीमें बाहर, 6 के बीच मचा घमासान


इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में 59 मैच खेले जा चुके हैं लेकिन अब तक किसी भी टीम का स्थान प्लेऑफ में पक्की नहीं हुआ है. अंक तालिका में टॉप दो पर काबिज टीमों की जगह लगभग पक्की नजर आ रही है लेकिन क्वालिफिकेशन का टैग उनको भी हासिल नहीं है.चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली हार के बाद तो पेंच और भी फंस गया है. अब समीकरण ऐसे हैं कि 14 अंकों तक पहुंचने वाली टीम के भी रास्ते खुल गए

शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 59वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को एक तरफा मुकाबले में हराया. कप्तान शुभमन गिल का शतक टीम के लिए सबसे अहम मुकाबले में आया. साई सुदर्शन ने भी सेंचुरी ठोकी और चेन्नई के खिलाफ टीम ने 231 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. लक्ष्य का पीछा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी की टीम 8 विकेट पर 196 रन तक ही पहुंच पाई. 35 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज करते हुए गुजरात ने प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा.

सिर्फ 2 टीमों की जगह पक्की
इस वक्त अंक तालिका में टॉप दो स्थान पर काबिज टीम कोलकाता और राजस्थान का स्थान प्लेऑफ में पक्का नजर आ रहा है. इन दोनों के पास 11-11 मुकाबलों के बाद 16 अंक हैं. अपने बचे हुए तीन मैच में सिर्फ 1 जीत से ही इन टीमों का टिकट पूरी तरह से पक्का हो जाएगा. इसमें से एक मैच दोनों टीमें आपस में खेलेगी. राजस्थान को चेन्नई और पंजाब से खेलना बाकी है जबकि कोलकाता बाकी दो मुकाबले मुंबई और गुजरात से खेलना है

2 टीमें बाहर, 6 के बीच घमासान
आईपीएल 2024 से आधिकारिक तौर से मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीमें बाहर हो चुकी हैं. दोनों अपने बचे बाकी दो मैच जीतने के बाद भी 12 अंकों तक ही पहुंचेगी. जो प्लेऑफ में पहुंचने के लिए काफी नहीं. सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों पर है और अभी उसे दो मैच और खेलना है. बाकी बची 6 टीमों में प्लेऑफ की दावेदारी इस टीम की सबसे मजबूत है. चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के 12-12 अंक हैं. इन सबके लिए अगले दो मैच में जीत जरूरी है.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लगातार छह मैच हारने के बाद जोरदार वापसी करते हुए जीत का चौका लगाया है. गुजरात की टीम ने भी चेन्नई को हराकर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है. इन दोनों ही टीमों के पास अगले बचे दो मैच जीतकर 14 अंकों तक पहुंचने का मौका है. अगर उपर की टीमों भी 14 अंकों तक रह जाती हैं तो बैंगलोर और गुजरात भी प्लेऑफ की रेस में जगह बना सकती है. फैसला बेहतर नेट रन रेट के आधार पर होना है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]