IPL 2024: रजत पाटीदार ने धर्मशाला में बिखेरी पंजाब के खिलाफ चमक


आरसीबी के लिए खेलने वाले मध्यमक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार ने गुरुवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ शुक्रवार को आतिशी बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ऐसी बल्लेबाजी की कि दूसरे छोर पर खड़े विराट कोहली की चमक फीकी पड़ गई।विल जैक्स के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे पाटीदार ने शुरुआत में ही तेजी से रन बनाए और चौकों छक्कों की बारिश कर दी। इसके साथ ही उन्होंने 21 गेंद में 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। हालांकि पाटीदार दुर्भाग्यशाली रहे और अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके। सैम करन ने उन्हें दसवें ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट के पीछे बेयर्स्टो के हाथों कैच कराकर पवेलियन वापस भेज दिया।

पाटीदार ने जड़ा सीजन का तीसरा अर्धशतक

रजत पाटीदार का यह आईपीएल 2024 में तीसरा अर्धशतक है। पाटीदार के लिए टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। लेकिन जैसे ही वो फॉर्म में लौटे अर्धशतक उनके बल्ले से निकलने लगे। गुरुवार को पाटीदार ने सीजन का तीसरा अर्धशतक जड़ा। पाटीदार सीजन में 12 मैच की 10 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 29 के औसत और 182.51 के स्ट्राइक रेट से 261 रन बनाए हैं। इसमें 14 चौके और 23 छक्के शामिल हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]