प्रधानमंत्री मोदी की 12 मई को पटना में करेंगे रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्र भारत के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं जो राजधानी पटना में रोड शो करने वाले हैं. इससे पहले चुनाव प्रचार समेत कई अन्य कार्यक्रमों के लिए कई प्रधानमंत्री पटना पहुंचे हैं पर अब तक किसी ने रोड शो नहीं किया.प्रधानमंत्री मोदी की 12 मई को होने वाला रोड शो कई मायनों में इतिहास बनाने वाला है. पटना साहिब और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर जीत को लेकर प्रधानमंत्री मोदी रोड शो करने की है जिसके लिए जोर शोर से तैयारी की जा रही है. आगे रूट प्लान और कार्यक्रम की जानकारी डिटेल में दी गई है.
प्रधानमंत्री मोदी की 12 मई को पटना में होने वाले रोड शो के रूट प्लान लगभग तैयार हो गया है. पीएम मोदी दिल्ली से पटना एयरपोर्ट उतरेंगे. पटना एयरपोर्ट से पीएम मोदी सीधे राजभवन पहुंचेंगे. राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर उनका स्वागत करेंगे. शाम होते ही पीएम मोदी राजभवन से निकलकर बेली रोड पर हाई कोर्ट के पास पहुचेंगे जहां से रोड शो की शुरुआत होगी. इसके बाद उनका आगे का कार्यक्रम इस प्रकार निर्धारित है.
पीएम रोड शो का क्या है रोड प्लान
पीएम मोदी बेली रोड पर स्थिति हाईकोर्ट के पास बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत करेंगे. बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की मूर्ति से गाड़ी में सवार होकर पीएम मोदी इनकम टैक्स गोलंबर पहुचेंगे, जहां स्वागत के की बड़ी तैयारी की गई है. इनकम टैक्स गोलंबर से प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी डाक बंगला चौराहा पहुंचेंगे जहां पर फूलों की बारिश की जाएगी. डाक बंगला के रास्ते मोदी का काफिला कदमकुआं जाएगा, जहां रास्ते भर लोग स्वागत करते हुए देखेंगे. कदमकुआं के रास्ते होते हुए प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो गांधी मैदान जेपी गोलंबर तक आकर खत्म होगा.
एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक बंद रहेगा रूट
प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो को लेकर पटना में दोपहर से लेकर शाम तक यातायात की व्यवस्था पूरी तरह से बदली रहेगी, ताकि लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े. पटना के बेली रोड से शुरू हो रहे रोड शो को लेकर बेली रोड इनकम टैक्स डाक बंगला कदमकुआं और गांधी मैदान तक के रास्ते पूरी तरह से बदल दिया जाएगा.
पीएम मोदी के रोड शो के राजनीतिक निहितार्थ
पहली बार पटना में प्रधानमंत्री के होने जा रहे हैं रोड शो के कई राजनीतिक निहितार्थ भी निकाले जा रहे हैं. स्पष्ट है कि पटना साहिब और पाटलिपुत्र दोनों लोकसभा सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित करने के लिए पटना में रोड शो की तैयारी की गई है. पटना साहिब और पाटलिपुत्र दोनों पर बीजेपी का कब्जा है.
इन दोनों सीटों पर माहौल का असर मुंगेर, हाजीपुर, वैशाली और मुजफ्फरपुर लोकसभा सीटों पर भी प्रभाव साफ तौर पर दिखेगा. पटना जिला का बड़ा क्षेत्र जैसे बाढ़, मोकामा, मुंगेर लोकसभा में पड़ता है जहां सीबेड संख्या में लोग रोड शो में मौजूद रहेंगे. इस रोड शो के जरिए मोदी अपना प्रभाव दिखाएंगे.
