बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक की मौत दो घायल
बोलेरो और बाइक की टक्कर में एक की मौत दो घायल।
संवाददाता -सद् दाम कुरैशी
चोपन/सोनभद्र – सोमवार की देर शाम जुगैल थाना क्षेत्र के हरसा में बोलेरो और बाइक में हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें निजी साधन से चोपन सीएचसी सेंटर लाया गया जहां दोनों का प्राथमिक इलाज़ किया गया। जिसमें से एक कि हालात गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम तीन युवक बाइक पर सवार होकर भरहरी में बन रहे गेट में मजदूरी करने जा रहे थे। जैसे ही हरसा गांव के समीप पहुंचे की भरहरी की तरफ से आ रही बोलेरो वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दिनबन्धु (36) पुत्र सुखनन्द पाल अवई सलखन की मौके पर ही मौत हो गई।

वही विजेन्दर (35) पुत्र जोखु पाल निवासी विसेषरपुर नौगढ तथा आशुतोष पटेल (32) पुत्र पंचवटी अवई सलखन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज़ के लिए स्थानीय लोगों की मदद से निजी साधन द्वारा चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज़ के बाद आशुतोष को बेहतर इलाज़ के लिए जिला संयुक्त अस्पताल लोढ़ी के लिए रेफर कर दिया। वही अस्पताल में मौजूद डॉक्टर अभय सिंह ने बताया कि जुगैल थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है। जिसमे एक ही बाइक पर 3 लोग सवार थे। तेज़ रफ़्तार बोलेरो से टक्कर हुई थी जिसमे एक कि मौत हो गई है। 2 गंभीर रूप से घायल है। गंभीर घायलों में से एक कि हालात गंभीर है। जिसे प्राथमिक इलाज़ के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया है। जबकि एक घायल को प्राथमिक इलाज़ के बाद छुट्टी दे दी गई है।
