MS Dhoni पर बड़ा खुलासा, रणनीति नहीं


इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेहतरीन लय में दिख रहे हैं। वे अंतिम ओवरों में आ कर तेजी से रन बना रहे हैं और अपनी टीम के लिए बड़ा स्कोर बनाने में खास योगदान देने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।इस शानदार लय के बावजूद वे काफी निचले क्रम में आ कर बैटिंग कर रहे हैं जिसे लेकर कैप्टन कूल की आलोचना भी हो रही है। धोनी के बचाव में कई एक्सपर्ट्स इसे रणनीति का हिस्सा बता रहे हैं लेकिन अब इसके पीछे की वजह का खुलासा हो गया है।

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान के पैर की मांसपेशियों में चोट है और इसीलिए वे नीचे आ कर बैटिंग करने पर मजबूर हो गए हैं।टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऊपरी क्रम में न आना उनके लिए एक मजबूरी है, चेन्नई के सूत्रों का कहना है कि पूर्व कप्तान अपने पैर की मांसपेशियों में चोट के साथ आईपीएल 2024 खेल रहे हैं।

आईपीएल 2024 की शुरुआत में ही लग गई थी चोट

रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी को पैर की मांसपेशी में आईपीएल 2024 की शुरुआत में ही चोट लग गई थी। गर चेन्नई के दूसरे विकेटकीपर-बल्लेबाज डेवोन कॉनवे उपलब्ध होते, तो धोनी ने ब्रेक लेने के बारे में सोचा होता। लेकिन कॉन्वे की अनुपस्थिति में धोनी के पास ज्यादा विकल्प नहीं थे।

दवाईं लेकर खेल रहे हैं धोनी

हालात ऐसे हैं कि धोनी को दर्द के बावजूद खेलना पड़ रहा है, दवाएं लेनी पड़ रही हैं। डॉक्टरों ने धोनी को आराम करने की सलाह दी है लेकिन विकेटकीपर-बल्लेबाज के पास कोई विकल्प नहीं है क्योंकि चेन्नई पहले ही कई चोटों से जूझ चुकी है।

घटनाक्रम से जुड़े एक सूत्र ने टीओआई को बताया, “हम वस्तुतः अपनी ‘बी’ टीम के साथ खेल रहे हैं। जो लोग धोनी की आलोचना कर रहे हैं, वे नहीं जानते कि वह इस टीम के लिए कितना बलिदान दे रहे हैं।”

दौड़ने से परहेज कर रहे धोनी

धोनी ने घुटने की चोट के साथ आईपीएल 2023 खेला था, जिसका चेन्नई के सीज़न जीतने के तुरंत बाद ऑपरेशन करना पड़ा था। रिपोर्टों से पता चला है कि घुटना ठीक हो गया है लेकिन मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान पर उनकी गतिविधि सीमित हो गई है। प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी बिल्कुल भी दौड़ नहीं रहे हैं और उनकी पूरी तैयारी बड़े-बड़े छक्के लगाने की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]