किशनगंज एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म

बिहार के किशनगंज जिले में कुदरत का अद्भुत देखने को मिला है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, आमतौर एक महिला एक या दो बच्चों को एक साथ जन्म देती है, लेकिन यहां एक महिला ने एक साथ पांच बच्चों को जन्म दिया है।एक के बाद एक बच्चों को को जन्म लेता देख डॉक्टर और नर्स भी हैरान हो गए। वहीं एक साथ पांच बच्चों के जन्म की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। जानकारी के अनुसार, मामला जिले के पोठिया प्रखंड के रजा नर्सिंग होम का है। जहां बीती रात महिला ने एक साथ पांच बच्चियों को जन्म दिया।
इस महिला का नाम है ताहिरा आलम है। बताया जा रहा है कि महिला पहले से ही एक बच्चे की मां है और पहला बच्चा उनका बेटा था। इस तरह वह अब छह बच्चों की मां बन गई। बच्चियों के जन्म के बाद परिजनों में खुशी का माहौल है।नॉर्मल डिलीवरी से ही महिला को 5 लड़कियां हुई हैं। पांचों बच्चियां और उनकी मां पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।
