आभूषण की दुकान में हुई चोरी का सफल अनावरण कर 03 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण व 02 अदद तमंचा व कारतूस बरामद
थाना अनपरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आभूषण की दुकान में हुई चोरी का सफल अनावरण कर 03 नफर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के आभूषण व 02 अदद तमंचा व कारतूस बरामद

कार्यालय सोनभद्र
दिनांक-2/3.05.2024 की रात महावीर चौक अनपरा बाजार कटरा से आभूषण के दुकान का सटर तोड़कर 01 ग्राम गोल्ड जड़ित व चाँदी के आभूषणों की अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किया गया था जिसके संबंध में वादी श्री संतोष कुमार वर्मा द्वारा थाना अनपरा पर दिये गये तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0- 97/24 धारा 380, 457, 411 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
लोक सभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निर्देशन में अनपरा पुलिस टीम द्वारा थाना अनपरा पुलिस द्वारा घटना उपरोक्त की सूचना के बाद से ही लगातार पतारसी सुरागसी व माल मुलजिमानों की तलाश तेजी से की जा रही थी कि आज दिनांक 04.05.2024 को समय 03.10 बजे सुबह मुखबिर की सूचना पर काशी मोड़ से घटना में शामिल 03 नफर अभियुक्तों 01. संदीप कुमार गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी डीह बाबा परासी थाना अनपरा सोनभद्र, 02. राजू कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल गुप्ता निवासी रामधनी गली परासी थाना अनपरा सोनभद्र 03. अजय कोल पुत्र स्व0 बीरू कोल निवासी डीह बाबा परासी थाना अनपरा सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया तथा इनके कब्जे से चोरी किया गया समस्त आभूषण बरामद हुआ। अभियुक्त संदीप कुमार गुप्ता के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर 02 अदद जिन्दा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस तथा अभियुक्त राजू कुमार गुप्ता के पास से 01 अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस तथा 02 अदद खोखा कारतूस बरामद हुआ । बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 98/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट विरूद्ध अभियुक्त संदीप कुमार गुप्ता व राजू कुमार गुप्ता के पंजीकृत किया गया । अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का विवरण–
1. संदीप कुमार गुप्ता पुत्र राजकुमार गुप्ता निवासी डीह बाबा परासी थाना अनपरा सोनभद्र ।
2. राजू कुमार गुप्ता पुत्र कन्हैयालाल गुप्ता निवासी रामधनी गली परासी थाना अनपरा सोनभद्र ।
3. अजय कोल पुत्र स्व0 बीरू कोल निवासी डीह बाबा परासी थाना अनपरा सोनभद्र ।
बरामदगी का विवरण-आर्टिफिशियल पीले धातु का सोना का पानी चढा झुमका 2 जोडी, मंगल सूत्र 1, जंजीर 1, रूद्राक्ष माला 1, अगुठी 4, नथिया 01, बाली 02 जोड़ी तथा चांदी कि नाक किल 09 एवं चांदी का पानी चढ़ा हुआ आर्टिफिशियल सोपाडी, पायल, अगुठी , पायल बनाने की सामाग्री कुंडा घुघरू (कुल कीमत लगभग 01 लाख रुपये) तथा 02 अदद तमंचा 315 बोर 03 अदद जिन्दा कारतूस व 04 अदद खोखा कारतूस बरामद ।
01. आपराधिक इतिहास अभिययुक्त अजय कोल –
1. मु0अ0सं0 148/2019 धारा 380,411,457 भादवि ।
2. मु0अ0सं0 81/2021 धारा 34,380,411,457 भादवि ।
3. मु0अ0सं0 97/2024 धारा 380,457,411 भादवि ।
02. आपराधिक इतिहास अभियुक्त संदीप कुमार गुप्ता-
1. मु0अ0सं0 97/2024 धारा 380,457,411 भादवि ।
2. मु0अ0सं0 98/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट ।
*03. आपराधिक इतिहास अभियुक्त राजू कुमार गुप्ता-*
1. मु0अ0सं0 97/2024 धारा 380,457,411 भादवि ।
2. मु0अ0सं0 98/2024 धारा 3/25 आर्मस एक्ट ।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1. उ0नि0 संजय कुमार सिंह चौकी प्रभारी रेनूसागर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 श्रवण प्रजापति थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. का0 केशव मिश्रा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र ।
