पति समेत सास ससुर देवर व दो ननद पर परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, युवती और चार माह की बच्ची की हुई हत्या,आरोप

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

पति समेत सास ससुर देवर व दो ननद पर परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, युवती और चार माह की बच्ची की हुई हत्या,आरोप

शक्तिनगर।शक्तिनगर थाना अंतर्गत कोटा बस्ती में तकरीबन 11 बजे दिन में 22 वर्षीय मां और चार माह की बच्ची की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला प्रकाश में आया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनो शवो को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। मामले की जानकारी मृतिका के परिजनों को मिलते ही परिजन थाने पर पहुंचे।मृतिका के पिता इज़राइल खलीफा निवासी दुद्धी वार्ड नम्बर 5 द्वारा पति समेत सास ससुर देवर व दो ननद पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बताया गया की मृतक युवती का नाम नर्गिस उम्र 22 वर्ष जिसका विवाह एक वर्ष पूर्व शक्तिनगर के कोटा बस्ती में रहने वाले अरमान खान से किया गया था जिसकी चार माह की बच्ची भी थी। अरमान खान सहित घर के सभी सदस्य बीते काफी समय से दहेज की माग करते हुए बेटी को मारता पिटता रहता था। बीते 15 दिन पूर्व 15 हजार रूपए भी हम लोगो के द्वारा भेजा गया था।मृतिका नर्गिस के गले में पतला धागा की तरह दाग होना,4 माह की मासूम बच्ची की नाक से ब्लड आना इन सब को देखने के बाद सिद्ध होता हैं कि साजिश के तहत हत्या किया गया हैं।मृतिका के परिजनों से तहरीर लेकर पुलिस द्वारा दहेज हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपियों से थाने लाकर पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस ने बताया की मौत का कारण स्पष्ट नही हो पाया है पीएम रिपोर्ट के बाद ही जच्चा बच्चा की मौत का कारण पता लग पाएगा।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]