राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 10 ग्राम हेरोइन के साथ 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया
थाना राबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 10 ग्राम हेरोइन के साथ 01 नफर अभियुक्ता को गिरफ्तार किया

कार्यालय सोनभद्र
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन मे मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व मे दिनांक 01.05.2024 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा ग्राम उरमौरा से एक नफर अभियुक्ता पानमति पत्नी ओमप्रकाश यादव निवासिनी उरमौरा थाना राबर्ट्सगंज सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष को 10 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (हेरोईन) के साथ समय 20.30 बजे गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 322/24 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्ता को न्यायिक हिरासत मे जिला कारागार गुरमा भेजा गया ।
गिरफ्तारी का विवरण–
1. पानमति पत्नी ओमप्रकाश यादव निवासिनी उरमौरा थाना रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र उम्र करीब 45 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–
1. उ0नि0 राहुल पाण्डेय चौकी प्रभारी कांशीराम आवास थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 शिवचन्द पटेल थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. का0 अर्पित मिश्रा चौकी कांशीराम आवास थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
4. म0का0 दीक्षा पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
5. म0का0 प्रियंका थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
