ओबरा पुलिस ने अवैध तमंचा 315 बोर व कारतूस के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना ओबरा पुलिस ने अवैध तमंचा 315 बोर व कारतूस के साथ 01 नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार-

कार्यालय सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 30.04.2024 को समय करीब 08.45 बजे प्रातः थाना ओबरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सेक्टर नं0-03 के पास से एक नफर अभियुक्त ललित कुमार निषाद पुत्र स्व0 राधेश्याम निवासी सेक्टर नं-03 फिल्टर पानी(रामदास होटल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक अदद अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया । बरामदगी व गिरफ्तार के सम्बन्ध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-76/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.ललित कुमार निषाद पुत्र स्व0 राधेश्याम निवासी सेक्टर नं-03 फिल्टर पानी(रामदास होटल, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष ।

बरामदगी का विवरण-
1.एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर एवं एक अदद अवैध जिंदा कारतूस 315 बोर

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का इमरान खान, हे0का0 हेमन्तवारी, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]