पश्चिमी अफगानिस्तान में एक बंदूकधारी ने शिया मस्जिद के अंदर गोलीबारी कर 6 नमाजियों की हत्या कर दी

पश्चिमी अफगानिस्तान में एक बंदूकधारी ने शिया मस्जिद के अंदर गोलीबारी कर 6 नमाजियों की हत्या कर दी। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिस वक्त मस्जिद के अंदर गोलीबारी की घटना हुई।उस वक्त लोग नमाज पढ़ रहे थे। इस हमले में छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।

तालिबान के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों और अफगानिस्तान के एक पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि हमलावर ने मस्जिद को इसलिए निशाना बनाया, क्योंकि यह शिया मस्जिद है। तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी के मुताबिक, हमला सोमवार रात हेरात प्रांत के गुजरा जिले में हुआ।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि जांच चल रही है। किसी ने तुरंत हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इस हमले में एक अन्य उपासक भी घायल हो गया और हमलावर घटनास्थल से भाग गया है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि मारे गए लोगों में मस्जिद के इमाम भी शामिल हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]