IPL 2024: गंभीर का मास्टरस्ट्रोक, दिल्ली वाले चौके-छक्के सोच कर आए और फिर जो देखा..


इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 48वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम की टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रही है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आयोजित किए जा रहे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बड़ी उम्मीदों से टॉस जीतकर पहल बल्लेबाजी का फैसला किया।पंत की दिल्ली कैपिटल्स की टीम को उम्मीद थी कि वे बड़ा स्कोर बना लेंगे और पिछले मैचों की तरह इस मुकाबले में भी ईडन गार्डन्स की पिच बल्लेबाजों को सपोर्ट करेगी। लेकिन जब वह बैटिंग करने आए तो पिच का मिजाज देखकर हैरान रह गए

दरअसल कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अपने होम ग्राउंड पर ये मैच जीतना बेहद जरूरी था। ऐसे में टीम के मेंटर गौतम गंभीर ने अपने होम ग्राउंड का फायदा उठाने का सोचा। यहां पर पिछले कुछ मैचों में रनों का अंबार देखा गया लेकिन इस मैच में स्पिन फ्रेंडली ट्रेक बनवाया गया जिसके आगे दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज फेल हो गए। टीम 20 ओवर में केवल 153 रन ही बना पाई जो कि इस साल इस मैदान पर सबसे छोटा स्कोर है।

ईडन गार्डन्स पर दिल्ली के बल्लेबाज ऐसे हुए फेल

कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केकेआर के बॉलर्स के आगे पूरी तरह से फेल नजर आए। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पॉवरप्ले में ही 3 बड़े विकेट गंवा दिए। जिसमें वैभव अरोड़ा ने अपनी स्विंग से पृथ्वी शॉ और शाई होप को अपना शिकार बनाया। वहीं मिचेल स्टार्क ने भी फ्रेजर मेकगर्क को आउट कर दिया। पॉवरप्ले के बाद टीम संभलती इससे पहले स्पिनर्स ने पिच पर अपना जादू बिखेरना शुरू कर दिया। वरुण चक्रवर्ती ने 3 बड़े शिकार किए वहीं सुनील नरेन ने भी अक्षर को आउट किया। दिल्ली कैपिटल्स की तऱफ से केवल कुलदीप यादव ने ही दमखम दिखाया और 35 रन बनाए।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]