ओबरा पुलिस द्वारा सीएलए एक्ट/आर्म्स एक्ट व एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध की गयी धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई
थाना ओबरा पुलिस द्वारा सीएलए एक्ट/आर्म्स एक्ट व एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त के विरुद्ध की गयी धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाईः

कार्यालय सोनभद्र
आज दिनांक-27.04.2024 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा मु0अ0स-155/2023 धारा 34, 147, 148, 307, 504, 506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट व 4/25 आर्म्स एक्ट व 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट संबंधित अभियुक्त *आशुतोष चौबे पुत्र रामानन्द चौबे निवासी सुभाष तिराहा चोपन रोड़, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र* के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गयी ।
बता दे की वांछित अभियुक्त उपरोक्त निरन्तर फरार चल रहे हैं तथा मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हो रहे हैं जिसपर मा0 न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की गयी तथा अभियुक्तगण उपरोक्त के निवास स्थान पर नोटिस चस्पा कराकर उसके घर एवं आस-पास के क्षेत्रों में मुनादी करायी गयी । यदि फरार अभियुक्त समयावधि के भीतर मा0 न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी । इस मौके पर उप आशीष कुमार पटेल, आरक्षी सत्येन्द्र कुमार, थाना ओबरा सोनभद्र मौजूद रहें ।
