02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया, लगभग 01 कुन्तल लहन किया गया नष्ट

थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा 02 नफर अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया, लगभग 01 कुन्तल लहन किया गया नष्ट

कार्यालय सोनभद्र

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में आगामी चुनाव के दृष्टिगत जनपद सोनभद्र में जनपदीय पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें शराब की दुकानों का निरीक्षण/चेकिंग सहित अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है ।

इसी अभियान के क्रम में दिनांक-22.04.2024 को थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो नफर अभियुक्तगण 1. भोला प्रसाद पुत्र अशर्फी लाल निवासी रानीताली, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र उम्र 37 वर्ष 2. धर्मू प्रसाद पुत्र स्व0 दिनेश चन्द्र निवासी बेलहत्थी टोला, रानीताली, थाना हाथीनाला के कब्जे से कुल 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया तथा मौके पर ही दोनो स्थानो से लगभग 01 कुन्तल लहन नष्ट किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0सं0-17/2024 व 18/2024 धारा 60 आबकारी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.उ0नि0 रामबचन सिंह यादव, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 रामाश्रय यादव, थाना हाथीनाला, जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]