धोनी ने दिखाया लखनऊ के खिलाफ दम, जड़ा 101 मीटर लंबा छक्का

एमएस धोनी का बल्ला शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जमकर चला। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 4 गेंद में 20 रन की पारी खेलने वाले धोनी ने इसी आतिशी सिलसिले को लखनऊ के खिलाफ भी जारी रखा और 9 गेंद में आतिशी अंदाज में 28 रन 311.11 के स्ट्राइक रेट से जड़ दिए।
धोनी ने अपनी इस छोटी आतिशी पारी के दौरान 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के जड़े। इनमें से एक छक्का तो 101 मीटर लंबा थो जो उन्होंने यश ठाकुर की गेंद पर पारी के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर मिड विकेट की दिशा में जड़ा।
शानदार रहा है धोनी के लिए सीजन
धोनी के लिए आईपीएल का 17वां सीजन शानदार रहा है। 7 मैच की 5 पारियों में 5 बार नाबाद रहते हुए एमएस धोनी ने 87 रन 255.88 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। इसमें 37* रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
