जयशंकर ने ईरानी विदेश मंत्री से की बात, जब्त जहाज में 17 भारतीयों की रिहाई पर की चर्चा

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि उन्होंने भारतीय चालक दल के 17 सदस्यों की रिहाई के संबंध में अपने ईरानी समकक्ष एच अमीरबदोल्लाहियन से बातचीत की है. ये ईरानी सैनिकों द्वारा जब्त किए गए मालवाहक जहाज के 25 सदस्यीय चालक दल के सदस्य हैं.विदेश मंत्री ने कहा, “आज शाम ईरानी विदेश मंत्री अमीरबदोलहियन से बात की. उनके सामने 17 भारतीय चालक दल के सदस्यों की रिहाई का मुद्दा उठाया,’ जयशंकर ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की. उन्होंने तनाव बढ़ने से बचने, संयम बरतने कूटनीति की ओर लौटने के महत्व पर जोर दिया.

आपको बता दें कि ईरानी सेना ने शनिवार को होर्मुज जलडमरूमध्य के पास इजरायली मालवाहक जहाज – एमएससी एरीज को जब्त कर लिया था. इस जहाज पर चालक दल के साथ 17 भारतीय सदस्य भी हैं. इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की एक विशेष टीम ने संयुक्त अरब अमीरात के तट से लगभग 80 किमी दूर होर्मुज की खाड़ी में एमएससी एरीज पर नियंत्रण करने के लिए ऑपरेशन चलाया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]