किंग ऑफ़ पॉप माइकल जैक्सन की बायोपिक का फर्स्ट लुक जारी !

किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की दीवानगी आज भी बरकरार है। भले ही वो इस दुनिया में आज न हो, लेकिन उनकी फैन फॉलोविंग में कोई कमी नहीं आई है। उनके गाने और डांसिंग स्टाइल की आज भी दुनिया दिवानी भी हैं।माइकल जैक्सन (Michael Jackson) का जीवन लोकप्रियता और साथ ही में विवादों से भी भरा रहा है।
उनकी मृत्यु के 15 साल बाद उनकी बायोपिक आने वाली है जिसमें उनकी लाइफ के उतार-चढ़ाव और विवादों को दिखाया जाएगा। गुरुवार को लास वेगास में लायंसगेट ने सिनेमाकॉम 2024 में माइकल जैक्सन की बायोपिक माइकल का फर्स्ट लुक दिखाया गया ।लायंसगेट सिनेमाकॉन 2024 के समापन पर, निर्माता ग्राहम किंग ने फिल्म का पहला ट्रेलर जारी किया, जिसमें ‘माइकल’ के जीवन को गहराई से दिखाया गया है।
फर्स्ट लुक में जैक्सन को एक युवा लड़के के रूप में दिखाया गया है, जिसमें उनकी मां ने उनसे कहा था, ‘कुछ सोचते हैं कि तुम अलग हो इससे तुम्हारी जिंदगी मुश्किल हो जाएगी , माइकल तुम्हारे पास खास रोशनी है, जिससे तुम एक दिन दुनिया भर में चमक उठोगे’।
फिल्म ‘माइकल’, जो एंटोनी फूक्वा द्वारा निर्देशित है, जिसमें 30 से अधिक गाने होंगे। इनमें से कई परफॉर्मेंस को फिल्म में दिखाने के लिए रीक्रिएट किया जाएगा, गौरतलब है की माइकल ने पॉप संगीत को नया आयाम दिया उनके नाम अनेको ग्रैमी अवार्ड ,अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड ,ग्रैमी लाइफटाइम अवार्ड और गिनीज़ रिकार्ड्स भी है
