जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे के भीतर दूसरा झटका लगा

आबकारी घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 24 घंटे के भीतर दूसरा झटका लगा है. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने अपने वकीलों से हफ्ते में 5 बार मिलने की इजाजत मांगी थी.एक दिन पहले ही दिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल की उस अर्जी को खारिज किया था, जिसमें उन्होंने ED की गिरफ्तारी को चुनौती दी थी. केजरीवाल की याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने ED के ऐक्शन को वैध बताया…
