शिशु मंदिर के द्वारा नूतन वर्ष के शुभ अवसर पर निकल गया प्रभात करें
शिशु मंदिर के द्वारा नूतन वर्ष के शुभ अवसर पर निकल गया प्रभात करें

संवाददाता अजय गुप्ता
विंढमगंज सोनभद्र थाना क्षेत्र के अंतर्गत संत श्री सच्चा बाबा सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों के द्वारा विद्यालय के आचार्य मनोज जी के नेतृत्व में सुस्वागतम नव संवत्सर के आगमन पर आज विद्यालय के प्रांगण से इलाके में प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें छात्रों के द्वारा नव वर्ष की मंगल कामना के स्लोगन व उद्घोष से पूरा इलाका गूंज रहा था। इस मौके पर विद्यालय के आचार्य मनोज जी ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुसार वर्ष का आरंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से होता है यह सृष्टि के आरंभ का दिन है

भारतीय काल गणना इसी दिन से प्रारंभ होती है, यह शुभ नूतन वर्ष सभी के लिए कल्याणकारी हो। इसी चेतन को लिए हुए आज विद्यालय के छात्रों के द्वारा प्रभात फेरी निकालकर क्षेत्र में रह रहे लोगों की मंगल कामना की प्रार्थना की जा रही है यह प्रभात फेरी विद्यालय के प्रांगण से निकलकर आदर्श नगर रोड, शिव मंदिर तिराहा, रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग, हलवाई चौक, मां काली मंदिर, सब्जी मंडी, साहू चौक, रामलीला ग्राउंड होते हुए पु:न विद्यालय में पहुंचा। इस दौरान विद्यालय के आचार्य गिरवर पासवान, संतोष कुमार, विमला देवी, आरसी कुमारी, प्रियंका कुमारी प्रभात फेरी को संचालित कर रहे थे।
