धारा 302,120बी भादवि मेंवांछित एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 182/2024 धारा 302,120बी भादवि में वांछित एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र व क्षेत्राधिकारी नगर के आदेश के क्रम में थाना राबर्ट्सगंज पुलिस कि टीम द्वारा दिनांक 07.04.2024 को समय 12.05 बजे थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 182/2024 धारा 302,120बी भादवि से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त लवकुश श्रीवास्तव पुत्र प्रभुलाल श्रीवास्तव निवासी कोसीडेहरा थाना केतार जनपद गढ़वा झारखण्ड उम्र करीब 27 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस स्टैण्ड रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार कि विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
लवकुश श्रीवास्तव पुत्र प्रभुलाल श्रीवास्तव निवासी कोसीडेहरा थाना केतार जनपद गढ़वा झारखण्ड उम्र करीब 27 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –
1. प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र राय थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 अजय मौर्या थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।
3. का0 रमेश गौड़ थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]