विराट की पारी पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का तंज, कहा- IPL इतिहास का धीमा शतक…

आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला गया था. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज की.विराट कोहली ने इस मुकाबले में शतक लगाया लेकिन मैच आरसीबी नहीं जीत सकी. विराट ने आईपीएल के इतिहास का सबसे धीमा शतक लगाया. जिसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर ने उन्हें बधाई दी.

पाकिस्तानी क्रिकेटर जुनैद खान ने एक्स पर लिखा,” आईपीएल इतिहास का सबसे धीमा शतक लगाने के लिए विराट कोहली को बधाई.” बता दें कि विराट कोहली ने इस मुकाबले में 67 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था. विराट से पहले धीमा शतक मनीष पांडे ने लगाया था. उन्होंने भी 67 गेंदों में ही अपना शतक पूरा किया था. सचिन तेंदुलकर ने 66 गेंद, डेविड वॉर्नर ने 66 गेंद, जोस बटलर ने 66 गेंद और केविन पीटरसन ने 64 गेंद में शतक लगाया था.

ऑरेंज कैप पर विराट का कब्जा

विराट आईपीएल 2024 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस सीजन पावरप्ले में 121 रन जुटाए हैं. इसके अलावा ऑरेंज कैप पर भी विराट कोहली का कब्जा है. विराट कोहली अब तक इस आईपीएल में 316 रन बना चुके हैं. उन्होंने अब तक 5 मैचों में बल्लेबाजी की है. विराट के आस पास भी कोई खिलाड़ी नहीं है. दूसरे नंबर पर रियान पराग हैं जिन्होंने 185 रन बनाए हैं. वह भी विराट से काफी दूर हैं.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]