अनपरा पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टियों को किया गया गिरफ्तार

थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारण्टियों को किया गया गिरफ्तार।

आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी के आदेश के क्रम में आज दिनांक 05.04.2024 को थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा ग्राम रेहटा से 02 नफर वारण्टीगण 1. छोटू उर्फ उमेश कुमार पुत्र बबुआ राम उम्र 31 वर्ष, 2. पप्पू पुत्र बबुआ उम्र 36 वर्ष निवासीगण ग्राम रेहटा, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण माननीय

न्यायालय सीजेएम सोनभद्र द्वारा निर्गत वारण्ट मु0नं0- 1220/2020 धारा 363, 366, 506 भादवि, थाना अनपरा में वांछित वारण्टियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. उ0नि0 संजय कुमार सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र ।
2. हे0का0 श्रवण कुमार प्रजापति, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]