पाखी को रंगे हाथों पकड़ेगा वनराज

टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में आज रात आप देखेंगे कि अनुज कपाड़िया को स्पाइस एंड चटनी रेस्त्रां के बंद होने के बारे में पता चलेगा। श्रुति जब यह शॉकिंग सरप्राइज लेकर लौटेगी तो अनुज कपाड़िया का दिमाग उस रेस्त्रां में अनुपमा के बनाए खाने और बाकी यादों को सोचकर परेशान हो उठेगा।अनुज कपाड़िया को पता चलेगा कि रेस्त्रां की ऐसी हालत के लिए यशपाल जिम्मेदार है जिसने अंधाधुन लोन लिया और श्रुति भी चिंता जाहिर करेगी कि आगे अब अनुपमा का क्या होगा। क्योंकि उसकी रोजी रोटी का जरिया तो यही रेस्त्रां था।
जख्मी होकर घर लौटेंगे बापूजी मगर…
तोषू को समर के शेयर को लेकर अनुपमा के फैसले के बारे में पता चलेगा और उधर वनराज शाह यह फैसला लेगा कि समर का हिस्सा उसके बेटे अंश को मिलेगा, ना कि डिंपल को। वनराज शाह को शक है कि डिंपल आगे टीटू से शादी करके अलग हो सकती है, इसलिए उसे अंश के भविष्य की चिंता है। हंसमुख जब गुंडों की वजह से जख्मी होकर घर लौटेगा तो लीला और बीजी के बीच जोरदार बहस शुरू हो जाएगी। यशदीप बीच में दखल देगा और दोनों से दूरी बनाकर रहने की अपील करेगा।
पाखी को रंगे हाथों पकड़ेगा वनराज
वनराज शाह गुंडों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने जाएगा लेकिन तोषू उसे रोकने की कोशिश करेगा क्योंकि उसे डर है वो फंस जाएगा। आज ही के एपिसोड में वनराज शाह पाखी और आरुष को साथ में पकड़ लेगा। वो आरुष को पाखी से दूर रहने की चेतावनी देकर घर लौट आएगा और मौका पाकर तोषू भी उसे ज्ञान देने की कोशिश करेगा। लीला और बीजी के झगड़े के बीच यशदीप को अनुज के रेस्त्रां को लेकर मीटिंग के बारे में पता चलेगा और जब दोनों की बात होगी तो रेस्त्रां बिक्री की बात निकल आएगी।
अनुपमा यूं जीतेगी शो का ऑडीशन
अनुज कपाड़िया रेस्त्रां खरीदने की बात कहेगा और अगर यशदीप चाहे तो खुद उसकी कंपनी में इनवेस्टर बनने का भी प्रस्ताव रखेगा। यशदीप इस बारे में विचार करने के लिए थोड़ा वक्त मांगेगा और उधर अनुपमा कुकिंग शो में शाही टुकड़ा बनाकर जजों को इम्प्रेस कर लेगी। सिचुएशन ऐसी बनेगी कि जजों और अनुपमा के बीच भाषा का फर्क आने से दोनों एक दूसरे की बातें नहीं समझेंगे। तब अनुपमा कहेगी कि टेस्ट लैंग्वेज से बढ़कर होता है जिसकी अपनी एक भाषा है।
