बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्‍ट जारी

बिहार में जिन विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी उनका रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हुआ। कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी हो चुका है।आज जारी टॉप 10 की सूची में 51 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। प्रथम 5 स्थान पर 10 विद्यार्थी तथा रैंक 6 से 10 में 41 विद्यार्थी हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

खबरों के अनुसार, बीएसईबी अध्यक्ष आनंद किशोर ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जिला स्कूल, पूर्णिया के शिवंकर कुमार ने कुल 489 अंक (97.80%) प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

वर्ष 2023-24 सत्र की बिहार बोर्ड 10वीं कक्षा में 1.6 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी। इस 10वीं परीक्षा का सफल आयोजन फरवरी माह में पूरा किया जा चुका है। बिहार बोर्ड के अंतर्गत जारी होने वाले दसवीं कक्षा का रिजल्ट को चेक करने की प्रक्रिया बहुत आसान है, इसका पालन कर सभी विद्यार्थी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]