मुंबई इंडियन्स की तकदीर आईपीएल में नहीं बदली…..
कप्तान बदलने के बावजूद मुंबई इंडियन्स की तकदीर आईपीएल में नहीं बदली। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में पहली बार खेलने उतरी मुंबई इंडियन्स को रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 6 रन के करीबी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।मुंबई इंडियन्स गुजरात द्वारा दिए 169 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। आखिरी ओवर में जीत के लिए मुंबई को 19 रन बनाने थे लेकिन पहली दो गेंदों में 10 रन बनाने के बाद भी मुंबई इंडियन्स की टीम मैच हार गई।
