आँगनबाड़ी का पोषाहार बना पशुओं का चारागाह
आँगनबाड़ी का पोषाहार बना पशुओं का चारागाह

राजेश तिवारी ( संवाददाता)
कचनर वा (सोनभद्र) – नवसृजित विकाश खण्ड कोन के ग्राम पंचायत कचनर वा आँगनबाड़ी केंद्रो पर पोषाहार वितरण के नाम पर भारी अनियमितता बरतने का सिलसिला अनवरत जारी है जैसे कि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्र पर गर्ववती महिलाओं व बच्चों के नाम पर सिर्फ कागजी कोरम पूरा करके पोषाहार वितरण की प्रक्रिया पूरा कर लिया जाता है जो कि ग्राम पंचायत कचनर वा, बागे सोती सोनभद्र जिला के आखिरी छोर झारखण्ड बॉर्डर से सटा हुआ आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण अभी भी कुछ मामले में विकास के नाम पर कोसों दूर है जिसका जीता जागता उदाहरण आंगनबाड़ी केंद्र है जिसके अंतर्गत पंजीकृत बच्चों व गर्ववती महिलायों को मिलने वाला पोषाहार गुमराह करके आंगनबाड़ी कार्य कर्तियों द्वारा डकार लिया जाता है वहीं इस संबंध में स्थानीय लोगों व स्थानीय निवासी नीलकंठ शर्मा व रवि कुशवाहा आदि का कहना है कि बीते कई वर्षों से पोषाहार संबंधित आंगनबाड़ी द्वारा कभी सूचना नहीं दी जाती है व पूछने पर बताया जाता है कि अभी पोषाहार नहीं आया है जब आयेगा तो वितरित करा दिया जायेगा पर न तो आजतक कभी पंजीकृत संख्या के आधार पर न पोषाहार वितरण किया गया बल्कि फर्जी तरीके से कागजी कोरम जरूर पूरा कर लिया जाता था वहीं दूसरी ओर आंगनबाड़ी द्वारा स्थानीय दुकानदारों की मिलीभगत से लाखों का पोषाहार खुले बाजार में औने पौने दाम पर बेचकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं का खुलेयाम धज्जियां उड़ाई जा रही है। उक्त के संबंध में स्थानीय लोगों ने माननीय जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उपरोक्त प्रकरण की उच्चस्तरीय जाँच कराकर तत्काल पोषाहार वितरण कराने की मांग की है।
