पंजाबी सिंगर सिद्धु मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को दिया जन्म ,पिता ने शेयर किया पोस्ट

पंजाबी सिंगर सिद्धु मूसेवाला के घर एक बड़ी खबर आई है। सिंगर की 58 साल की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी सिंगर के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए दी है.

जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई फैंस खुशी से उछल पड़े। लोग सिद्धू मूसेवाला के परिवार को बधाई देते नहीं थक रहे हैं. इस बीच कई लोगों ने ये भी कहा है कि सिंगर का पुनर्जन्म हो गया है।

पिता ने शेयर किया पोस्ट

आपको बता दें कि सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने कुछ समय पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें वह अपने बेटे को गोद में लिए नजर आ रहे हैं. तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया, ‘शुभदीप (सिद्दू मूसेवाला) को चाहने वाले लाखों-करोड़ों फैन्स के आशीर्वाद से वाहे गुरु ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में दे दिया है। उनकी कृपा से हमारे परिवार में एक स्वस्थ पुत्र का जन्म हुआ। मैं अपने सभी प्रशंसकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।’

प्रशंसक खुशी से उछल पड़े

वहीं सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल होते ही लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई. सोशल मीडिया पर लोग सिद्धू मूसेवाला के परिवार को बधाई देते नहीं थक रहे हैं. इसी बीच एक यूजर ने लिखा, ‘गुरु के आशीर्वाद से हमारे सिद्धू का पुनर्जन्म हो गया है.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई…छोटा वीर भी सिद्धू की तरह नाम रोशन करे।’ एक अन्य यूजर ने लिखा ‘जूनियर मूसेवाला लौट आया।’

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]