अतिक्रमण हटाने की मांग व लोगों में भारी रोष

अतिक्रमण हटाने की मांग व लोगों में भारी रोष।

राजेश तिवारी (संवाददाता)

कच नरवा (सोनभद्र) – नव सृजित विकाश खण्ड कोन के कच न र वा बागे सोती, कच नरवा विंदमगंज, हास्पिटल रोड मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो गए हैं वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे अतिक्रमण करके मांस मछली की खुली दुकानों से उठ रहे दुर्गंध से आने जाने वाले लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ता है व साथ ही साथ इन मुर्गा मछली की दुकानों से उठ रही दुर्गंध के कारण आम जनमानस में बीमारी फैलने का खतरा बना

रहता है। इस रास्ते से बागे सोती, बड़ाप्, हड़वारिया, पिपर खाड़, के वाल, व दर्जनों गाँवों के लोगों के साथ साथ झारखंड राज्य के लोगों का आवागमन होता है जिसे लोगों को काफी परेशानी उठाना पड़ता है। उक्त अतिक्रमण के स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए तत्काल उक्त मार्ग से सटे अतिक्रमण को हटाने के साथ साथ मुर्गा मछली की दुकान अन्यत्र खुलवाने की मांग की है।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]