कांग्रेस इस बार राज्य की 29 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही……

मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची एक-दो दिन में जारी हो सकती है. कांग्रेस इस बार राज्य की 29 में से 28 सीटों पर चुनाव लड़ रही है.इन 28 सीटों में से 10 पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए हैं. सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर सस्पेंस खत्म हो गया. यहां से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और सांसद नकुलनाथ के नाम पर भी मुहर लग गई और वे दूसरी बार चुनाव मैदान में उतरेंगे.
