रायसेन में बारात पर डंपर चढ़ा आठ लोगों की स्पॉट पर मौत

मध्य प्रदेश के रायसेन में बारात पर डंपर चढ़ गया. आठ लोगों की स्पॉट पर मौत हो गई. छह लोग घायल हुए हैं जिन्हें सुल्तानपुर से जिला अस्पताल रायसेन रेफर किया गया है. एनएच 46 घाट खमरिया पर हादसा हुआ.इससे पहले रायसेन जिले में रविवार को एक गैस टैंकर के गड्ढे में गिरने से वाहन में आग लग गई. इस घटना में टैंकर के चालक और खलासी की जलकर मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे सुल्तानपुर पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत भोपाल-जबलपुर राजमार्ग पर हुई.
