चोपन पुलिस द्वारा, एक नफर वांछित अभियुक्त, को किया गिरफ्तार

थाना चोपन पुलिस द्वारा, एक नफर वांछित अभियुक्त, को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-35/2024 धारा 363,366 भादवि में वांछित चल रहे अभियुक्त *अंकुर पासवान पुत्र स्व0 राजेश कुमार उर्फ राजू निवासी सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष* को समय 11.20 बजे चोपन बैरियर के पास से गिफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. अंकुर पासवान पुत्र स्व0 राजेश कुमार उर्फ राजू निवासी सलखन थाना चोपन जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 20 वर्ष ।

गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-
1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
2. व0उ0नि0 ओमप्रकाश नारायण सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।
3. का0 विश्वरंजन चौबे थाना चोपन जनपद सोनभद्र ।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]