सुशात सिंह राजपूत की बहन ने बड़ा आरोप ‘बॉलीवुड में उसे कभी एक्सेप्ट नहीं किया’,

टीवी से बॉलीवुड तक में अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में राज करने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अपने पीछे हजारों सवालों को छोड़ गए हैं.सुशांत के निधन के बाद इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद की लहर सी आई और उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी इंडस्ट्री पर कटाक्ष किया था. अब एक बार फिर से श्वेता सिंह कीर्ति ने बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्हें बॉलीवुड में कभी स्वीकार नहीं किया गया.
श्वेता सिंह कीर्ति ने हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत की ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उस दौरान इस फिल्म और एक्टर के बारे में किसी ने कोई बात नहीं की, क्योंकि इस फिल्म एक एक्टर के बेटे की फिल्म से क्लैश हो गई थी.
सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया से बात की. उन्होंने कहा कि जब एमएस धोनी रिलीज हुई, तो एक एक्टर के बेटे की फिल्म भी रिलीज हुई. हर कोई उस शख्स की तारीफ कर रहा था, उसके बारे में लिख रहा था लेकिन कोई भी उसके बारे में नहीं लिख रहा था. इसका असर सुशांत पर पड़ता था. उन्होंने आगे कहा ऐसा इसलिए क्योंकि वो अंदर से बिलकुल बच्चा जैसा था और जब आप अच्छा करते हो, तो ये चाहते हो कि कोई आपकी तारीफ करे. श्वेता सिंह ने आगे कहा कि उन्हें बॉलीवुड में उस तरह की एक्सेप्ट कभी नहीं किया.
उन्होंने साझा किया कि सुशांत ने भी इस पर ध्यान दिया था और उनसे इस बारे में बात की थी. मैं भारत में थी, हम साथ बैठे थे और सुशांत ने मेरे से कहा था कि यह हो रहा है.
सुशांत सिंह राजपूत जून 2020 में अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे. इस बातचीत के दौरान, श्वेता सिंह कीर्ति ने एसएसआर की मौत के मामले में सीबीआई जांच के बारे में भी बात की और उनसे जांच तेज करने की गुजारिश की. उन्होंने कहा, ‘कुछ संवेदनशीलता होनी चाहिए. एक परिवार है जो ऐसे दुःख से गुजरा है. उन्हें नहीं पता कि उनके भाई के साथ क्या हुआ. उन्हें संवेदनशील महसूस करना चाहिए और कम से कम हमें बताना चाहिए. हमने सीबीआई जांच की गुहार लगाई. अभी हमें कुछ नहीं पता. सोचो हमें कैसा लगेगा.’
एक्टर ने बहन ने आगे कहा, ‘मैं कोई जांचकर्ता नहीं हूं, मैं मामले की जांच नहीं कर सकती. मुझे भाई के फ्लैट में घुसने की इजाजत नहीं थी. मैंने उसका फ्लैट नहीं देखा जहां यह सब हुआ. मैं जांच नहीं कर सकती. मैं चाहती हूं कि सीबीआई हमें बताए कि क्या हुआ. उन्होंने आखिर में कहा, जो कुछ भी हुआ, हमें सबूत दीजिए और बताइए.
