झलक में पति शोएब इब्राहिम की हार से झलके दीपिका के आंसू, बोलीं- ”बुरा लगता है..”

बिग-बॉस ओटीटी फेम मनीषा रानी ने झलक दिखला जा की ट्रॉफी अपने नाम करली है। वहीं शो के सेकंड रनरअप रहे शोएब इब्राहिम ने मनीषा को जीत की बधाई दी है। एक्टर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा, जो होता है, वो सब अल्लाह की मर्जी से होता है।

दीपिका के झलके आंसू दीपिका कक्कड़ भी अपने पति शोएब के व्लॉग में दिखाई दीं और उन्होंने भी मनीषा को बधाई दी और शो में उनके बिहेवियर के लिए उनकी तारीफ की। साथ ही कहा कि वह थोड़ी हर्ट भी हैं। इसके बाद उनकी आंखे भर आईं। उन्होंने कहा कि थोड़ा बुरा तो लगता है, यह ह्यूमन नेचर है। 17 हफ्ते की जर्नी और कड़ी मेहनत के बाद इतने करीब आने के बाद हारना। उन्होंने आगे कहा कि शोएब कभी बॉटम पर नहीं थे। वह एक डांसर के रूप में इतने विकसित हो गए हैं कि फराह मैम से तारीफ पाना बहुत बड़ी बात है। वैसे, मनीषा और आशुतोष को बधाई।

दीपिका की बात को आगे जोड़ते हुए शोएब ने ये भी कहा, थोड़ा बुरा लगना जाहिर सी बात है, लेकिन ये ठीक है, हमेशा चीजें वैसी नहीं होती जैसी आप प्लान करते हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं टॉप 3 में आऊंगा। इसलिए, मैं बस इतना ही कहूंगा धन्यवाद।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]