चुनाव लड़ना तय है, ये फाइनल कर चुका हूं…पर अभी…’, वायरल हुआ पवन सिंह

भोजपुरी सुपस्टार अभिनेता और गायक पवन सिंह ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार दिया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पहली लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट में पवन सिंह को आसनसोल से सीट देने की धोषणा की थी।
आसनसोल सीट पर चुनाव लड़ने से मना करने के बाद पवन सिंह का अब एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पवन सिंह दावा कर रहे हैं कि लोकसभा चुनाव-2024 लड़ना तो तय है। वो चुनाव जरूर लड़ेंगे। पवन सिंह ने किस सीट से चुनाव लड़ना है, इसपर भी प्रतिक्रिया दी है।
पवन सिंह बोले- ‘चुनाव लड़ना तो तय है’
पवन सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैं कि, ”चुनाव लड़ना तय है, ये तो फाइनल है…पर अभी सीट तय नहीं है। अभी डिसाइड नहीं किया है मैंने कि कहां से चुनाव लड़ूंगा। ये तय कर लिया हूं कि चुनाव लड़ूंगा। उसको कोई रोक नहीं सकता है।”
रिपोर्ट के मुताबिक टिकट कटने के बाद पवन सिंह भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा से भी मिले हैं। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए पवन सिंह ने कहा कि, ”देखिए, जो भी होगा अच्छा होगा।”
