घोरावल पुलिस द्वारा, उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर वांछित अभियुक्त, को किया गिरफ्तार
थाना घोरावल पुलिस द्वारा, उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम से सम्बन्धित प्रकरण में एक नफर वांछित अभियुक्त, को किया गिरफ्तार-

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी घोरावल के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-23/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 उ0प्र0 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त *हीरा यादव पुत्र सीता यादव निवासी ग्राम सोतिल थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 57 वर्ष* को आज दिनांक 02.03.2024 को समय 07.25 बजे ग्राम गुरेठ मोड़ के पास से गिफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-
1.प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।
2.उ0नि0 नवनीत कुमार चौरसिया चौकी प्रभारी उम्भा, थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।
3.हे0का0 शेर बहादुर यादव चौकी उम्भा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।
4.हे0का0 इन्द्रेश यादव चौकी उम्भा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र ।
