चलने लगी हैं रणबीर-आलिया की लाडली: पार्क में चाचू अयान और मम्मी-पापा संग खेलती राहा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी बेटी राहा कपूर के साथ अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर का आनंद ले रहे हैं। कपल के घर 6 नवंबर 2022 को प्यारी सी बेटी राहा की किलकारी गूंजी। राहा के जन्म के बाद से ही रणबीर-आलिया की जिंदगी उसके इर्द गिर्द बस गई।दोनों काम में चाहे कितना भी बिजी क्यों ना हो अपनी लाडली के टाइम जरूर निकाल लेते हैं। उसे जन्मदिन की पार्टियों में ले जाने से लेकर उसके साथ ढेर सारी यादें बनाने तक, रणबीर और आलिया अपने माता-पिता के लक्ष्यों को पूरा करते रहते हैं।अब राहा डेढ़ साल की हो रही है। ऐसे में उसने अब चलना शुरू कर दिया है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
वायरल तस्वीर में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और राहा नजर आ रहे हैं। सभी घर के गार्डन में खड़े हैं। एक तरफ एक्टर्स और डायरेक्टर हैं तो दूसरी तरफ राहा है, जो हाथ पीछे किए हुए एक पैर उठाए और दूसरे पैर को जमीने पर रखे हुए खड़ी है।उसकी मस्ती देख मम्मी-पापा दोनों खुश हो रहे हैं।
29 फरवरी 2024 को रणबीर कपूर को नीतू कपूर, आलिया भट्ट और राहा कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। सभी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए जामनगर रवाना हुए थे।
