छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बीजेपी नेता को मौत के घाट उतरा

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने बीजेपी नेता को मौत के घाट उतर दिया. नक्सलियों ने बीजेपी नेता तिरुपति कटला पर जानलेवा हमला किया जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए.अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से नक्सलियों ने हमला किया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कटला शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए थे. शादी समारोह से निकलते वक्त नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना तियानार थाना क्षेत्र की है. बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने इसकी जानकारी दी.
