त्योहारों एंव चुनाव के दृष्टि गत पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

त्योहारों एंव चुनाव के दृष्टि गत पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

उपेंद्र तिवारी सोनभद्र ब्यूरो

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दुद्धी नगर के प्रमुख मार्ग होते हुए विभिन्न वार्डों में त्योहारों एंव चुनाव के दृष्टि गत
पुलिस ने फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल के नेतृत्व में पुलिस एवं पीएसी के जवानों एवं महिला आरक्षी के साथ प्रमुख मार्ग सहित विभिन्न वार्डों में नगर में सुरक्षा के मद्देनजर फ्लैग मार्च कर समूचा नगर का जायजा लिया।

ततपश्चात दुद्धी चौकी में दोनों सम्प्रदाय के लोगों के बीच बैठक कर खलफसद व धार्मिक उन्माद पैदा करने वाले वांछनीय तत्वों को साफ लहजे में चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।साथ ही उपस्थित दो सम्प्रदाय प्रतिनिधियों को किसी भी अप्रिय घटना की संभावना के मद्देनजर पुलिस को सूचित करने का सुझाव दिया। ज्ञात कराना है कि शिवरात्रि, होली, शिव बारात एवं आगामी लोकसभा एवं विधानसभा को देखते शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। इस मौके पर सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी सहित पुलिस पीएसी के जवान, सहित दोनों सम्प्रदाय के लोग मौजूद रहे।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]