पंकज उधास का पार्थिव शरीर वर्ली के श्मशान घाट पहुंच चुका

पंकज उधास का पार्थिव शरीर वर्ली के श्मशान घाट पहुंच चुकापंकज उधास का पार्थिव शरीर वर्ली के श्मशान घाट पहुंच चुका है। कुछ ही देर में वह पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। पंकज की डेड बॉडी के साथ उनकी पत्नी, बेटियां और करीबी भी उनको अंतिम विदाई देने पहुंचे हैं।सोमवार को पंकज के निधन की दुखद खबर उनकी बेटी नायाब ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी। बताया था कि लंबी बीमारी से जूझने के बाद पद्मश्री पंकज उधास का निधन हो चुका है। यह खबर मिलने के बाद मनोरंजन इंडस्ट्री के लोगों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया। सोनू निगम, अनूप जलोटा, अन्नू मलिक सहित कई लोगों ने पंकज उधास की याद में इमोशनल पोस्ट लिखे।
