पीएम मोदी के बिहार दौरे पर टिकी सियासी निगाहें

बिहार के सभी सियासी दलों की निगाहें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर टिकी हुई है. खासतौर पर इस बार पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से जदयू की भी काफी उम्मीदें हैं. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री बिहार में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद पहले दौरे पर कुछ विशेष घोषणा कर बिहार को बड़ा तोहफा देंगे ताकि जनता के बीच जाकर जदयू बता सके कि बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार ने बीजेपी का दामन थामा है.दरअसल बिहार में डबल इंजन की सरकार बन चुकी है. एनडीए के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक उत्साहित है और उन्हें लगता है कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद इसका असर ना सिर्फ चुनाव पर बल्कि बिहार के विकास पर भी खूब पड़ने वाला है. जदयू प्रधानमंत्री के दौरे पर बिहार को लेकर कुछ विशेष घोषणा पर नज़र गड़ाए हुए ताकि प्रधानमंत्री के घोषणा के बाद जनता के बीच जाकर ये बता सके की बिहार के विकास के लिए नीतीश कुमार ने बीजेपी का हाथ थामा है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]