आयुष्मान खुराना ने किए महाकालेश्वर के दर्शन

आयुष्मान खुराना उज्जैन के लिए रवाना हो गए। अभिनेता रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी में शामिल होने के लिए गोवा में थे। अब उन्होंने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर में दर्शन किए और महाकाल से आशीर्वाद लिया।एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं. आयुष्मान खुराना अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा अपनी सिंगिंग के लिए भी दुनिया भर में पॉपुलर हैं. आयुष्मान ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, वह तेजी से वायरल हो रही हैं।

आयुष्मान खुराना ने किए महाकालेश्वर के दर्शन

फिल्मी हस्तियां अक्सर अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर भगवान के दर्शन करती हैं। अक्षय कुमार से लेकर अनुष्का शर्मा जैसे कई सितारे हैं, जो महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन महादेव के दर्शन कर चुके हैं। इस सीरीज में आयुष्मान खुराना भी शामिल हो गए हैं. एक्टर और सिंगर आयुष्मान खुराना भी भगवान शिव के दर्शन के लिए उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे. ये अपडेट और तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]