दुद्धी-प्रर्वतन दल टीम की छापा से क्षेत्र में हड़कम्प
दुद्धी-प्रर्वतन दल टीम की छापा से क्षेत्र में हड़कम्प।

उपेंद्र तिवारी
दुद्धी/सोनभद्र।स्थानीय नगर के कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली विभाग की जिले से आए प्रर्वतन दल की टिम ने कई जगहों पर छापा मारा।
जिसमें प्रर्वतन दल की छापा से नगर सहित क्षेत्र में हड़कम्प सा मच गया,मुख्यरूप से जेई राकेश कुमार मौर्या ने बिजली उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि जिनका बिजली की बिल बकाया हैं उसे तत्काल बिजली आफिस में जाकर जमा कर दे ताकी सभी उपभोक्ताओं को सुचारू रूप से बिजली मिल सके।
यूपी में जानकारी के लिए बतादु की सभी जिलों में प्रवर्तन दलों की संख्या 33 था अब बढ़ाकर 88 कर दिया गया हैं, बिजली चोरी रोकने के लिए पॉवर कारपोरेशन ने 31 वर्षों बाद अपनी सतर्कता विंग की ताकत को बढ़ाया है, अब हर जिले में एक सतर्कता प्रवर्तन दल होगा।
बिजली चेकिंग के दौरान प्रवर्तन दल टीम के साथ संयुक्त टीम में टेक्नीशियन सोनभद्र जेपी गुप्ता, शुनिल कुमार शर्मा,मनीष कुमार गुप्ता,लाइनमैन ज्ञाशू द्दिन,राम कुमार, श्रीजन,सुरक्षा की दृष्टिकोण एस आई गणेश मिश्रा अपने हमराही के साथ सभी जगहों पर मौजद रहे।
