विंढ़मगंज में सोनभद्र सांसद से रांची चोपन ट्रेन ठहराव को लेकर हुआ वार्तालाप

विंढ़मगंज में सोनभद्र सांसद से रांची चोपन ट्रेन ठहराव को लेकर हुआ वार्तालाप

संवाददाता अजय गुप्ता

विन्ढ़गंज सोनभद्र स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सलाईयाडीह में आज लगभग 4:00 के आसपास कोन ब्लाक क्षेत्र से किसी कार्यक्रम से लौटते क्रम में विंढ़मगंज सीता मोड़ के पास एक शिष्टाचार भेंट कर ट्रेन ठहराव के बाबत पर चर्चा करते हुए ट्रेन ठहराव संघर्ष समिति के अजय कुमार गुप्ता ने रांची चोपन एक्सप्रेस की अती शीघ्र ठहराव व नावाडीह, धरतीडोलवा, गंगटी, जमुना, जमुई,कोरिया, आने जाने का एकमात्र आवागमन अंडरपास पुलिया जो अति

आवश्यक है इसके नहीं रहने से अक्सर यहां पर दुर्घटना होता रहता है तथा होने की संभावना भी होता है इसलिए यहां पर अति शीघ्र अंडरपास पुलिया भी दिलाने की कृपा करें के बाबत बात की जिसमें माननीय सांसद पकौड़ी लाल कोल ने बताया कि डीआरएम धनबाद के तरफ से 10 से 15 दिन का समय मांगा गया था,जिसमें अभी तक सुचना नहीं हो पाया है. मैं पुनः आज डीआरएम से वार्ता करूंगा अगर वार्ता से बात नहीं हुई तो उनसे मैं अपना मीटिंग फिक्स करके उक्त ट्रेनों की आति शीघ्र ट्रेन रांची चोपन एक्सप्रेस तथा अन्य गाड़ियों का ठहराव विन्ढ़मगंज स्टेशन पर करने का कोशिश करवाऊंगा तथा अन्य जो आपकी मांगे हैं वह भी जनहित में उचित है उसका भी बहुत जल्दी इस पर रेल बोर्ड को लिखूंगा इस मौके पर अजय कुमार गुप्ता, रमेश चंद सिंह एडवोकेट, सांसद प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, विजय गौड़, राजन गुप्ता, बबलू इत्यादि लोग मौके पर मौजूद थे

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]