जब शाहरुख खान ने 44 साल के सुपरस्टार से ली टक्कर…..

शाहरुख खान की पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘डंकी’ सफल हुई, लेकिन ‘पठान’ और ‘जवान’ जितनी कमाई नहीं कर पाई. अगर ‘डंकी’ को सोलो रिलीज किया जाता तो किंग खान की ये फिल्म बड़ी कमाई कर पाती, लेकिन सुपरस्टार प्रभास की ‘सालार’ ने सारा खेल बिगाड़ दिया था.शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ 21 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसका निर्देशन सुपरहिट डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने किया था. मूवी में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी ने अहम भूमिका निभाई थी.
रिलीज से पहले माना जा रहा था कि ‘डंकी’ बॉक्स ऑफिस पर ‘जवान’ और ‘पठान’ की कमाई के रिकॉर्ड को भी तोड़ देगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसकी वजह प्रभास की फिल्म ‘सालार’ को माना जाता है क्योंकि वो दूसरे दिन यानी 22 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]