इजरायल का राफा में स्पेशल ऑपरेशन, हमास की कैद से छुड़ाए दो बंधक……

इजरायली सेना ने सोमवार को गाजा के दक्षिण में स्थित राफा में एक विशेष ऑपरेशन चलाकर अपने दो बंधकों को रिहा कराने सफलता पाई, जिनका 7 अक्टूबर को हमास ने किबुत्ज निर यित्जाक से अपहरण कर लिया था. इजरायल ने अपने सैनिकों को इस स्पेशल ऑपरेशन के दौरान कवर देने के लिए राफा में भारी हवाई हमले किए, जिसमें कथित तौर पर 37 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए.आईडीएफ , शिन बेट (इजरायल की आतंरिक सुरक्षा देखने वाली एजेंसी) और स्पेशल पुलिस यूनिट ने राफा में एक जॉइंट रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दो बंधकों फर्नांडो साइमन मार्मन (60) और लुईस हर (70) को एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग से मुक्त कराया. आईडीएफ के अनुसार, बचाए गए दोनों बंधकों का स्वास्थ्य ठीक है और उन्हें आगे की मेडिकल जांच के लिए इजरायल में स्थानांतरित कर दिया गया है.

Above Reporter Photo
[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UCYzEYpxh613jPw3luW3xiQA&layout=gallery[/embedyt]