अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन अस्पताल में भर्ती……

अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन को ब्लैडर की समस्या होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी जिम्मेदारियों को उप रक्षा मंत्री को सौंपा गया है।ऑस्टिन को रविवार की दोपहर 2:30 बजे वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में स्थानांतरित किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पेंटागन के प्रेस सचिव मेजर जनरल पैट राइडर ने कहा, रक्षा मंत्री लॉयड जे ऑस्टिन को उनके सुरक्षा बलों के साथ वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया है। वह अभी भी अस्पताल में ही है और अपना इलाज करा रहे हैं।उन्होंने आगे कहा, 11 फरवरी को लगभग 4:55 बजे उन्होंने कार्यालय के कार्यों को उप रक्षा मंत्री कैथलीन हिक्स को स्थानांतरित कर दिया। फिलहाल रक्षा मंत्री के कार्यालय की जिम्मेदारियां कैथलीन हिक्स संभाल रहीं है। इसकी सूचना ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के अध्यक्ष क दी गई है। पेंटागन ने बताया कि मौजूदा स्थिति के बारे में उप रक्षा मंत्री और ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ दोनों को बताया गया है। उनके अलावा सभी सांसदों को इसके बारे में सूचित किया गया है।
